=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block. === console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.

आज के समय में हम चाहे बिमारियों से कितना भी क्यों ना भाग लें लेकिन यह किसी न किसी तरह हमारे पीछे पड़ ही जाती है, और कहीं न कहीं इसका कारण आज कल का लाइफस्टाइल, खान-पान ही है। आज के समय में हर कोई किसी न किसी बीमारी से पीड़ित ही होगा। फिर चाहे वो बच्चा हो, युवा हो या फिर बुजुर्ग। दवाइयों के बिना तो आज के समय में गुजारा ही नहीं है। तो आज हम ऐसी ही एक बीमारी यानि कि कोलेस्ट्रॉल के बारे में बात करेंगे, जोकि बच्चों से लेकर बुड़ों, सभी को अपनी चपेट में ले रही है, वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इन बिमारियों का कारण हम खुद ही है। संतुलित भोजन न करना, नियमित व्यायाम न करना आदि ऐसी बहुत सी चीजे ही इस बीमारी का कारण है। 

कोलेस्ट्रॉल के प्रकार?

हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल अच्छा और बुरा यानि कि मुख्य रूप से दो प्रकार का कोलेस्ट्रॉल होता है जोकि निम्नलिखित अनुसार है। लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन(LDL) को गंदे  (bad) कोलेस्ट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है। लिपोप्रोटीन वसा और प्रोटीन से मिलकर बनता है। जब हमारे में शरीर में मौजूद लिपोप्रोटीन में प्रोटीन की जगह वसा की मात्रा बढ़ने लगती है तो यह हमारे लिए कोई अच्छा संकेत नहीं है। क्योंकि यह शरीर के लिए बेहद ही खराब होता है। हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन(HDL) जिसे अच्छे कॉलोस्ट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है।जब लिपोप्रोटीन में प्रोटीन की मात्रा वसा से अधिक हो जाती है, तो इसे ही अच्छे कॉलोस्ट्रॉल के नाम से जाना जाता है।क्योंकि यह शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसकी शरीर में मात्रा अधिक होने से दिल्ली की बीमारियों के होने की संभावना बेहद ही कम हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बढ़ना या घटना हमारे खान-पान पर निर्भर करती है। क्योंकि खाद्य पदार्थों में ही कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। ऐसी चीजों के सेवन से ही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। जोकि हमारे शरीर के लिए बेहद ही हानिकारक होती है। बहुत से लोग हालांकि इसे नजरअंदाज कर देते है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना सच में एक चिंता का विषय है। आज कल  हर उम्र के लोग इससे पीड़ित है जिसका मुख्य कारण हमारा खान-पान ही है। तो चलिए जानते है कि ऐसी कौन सी चीजें है जिनके सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। 

  • तले पदार्थों के सेवन से बचें

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है तले हुए खाद्य पदार्थों का। क्योंकि प्रतिदिन इन पदार्थों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। अधिक तले हुए पदार्थों के सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसी के साथ जिस तेल में चीजों का तला जाता है वो तेल खराब वसा युक्त होते है। जोकि हमारे शरीर के लिए बेहद ही हानिकारक होते है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है उन्हें इन चीजों के सेवन से परहेज ही करना चाहिए, और जितना हो सके उतना इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। 

  • चिकन का कम सेवन करें

ऐसा कहा जाता है कि चिकन में कम वसा होता है। लेकिन वहीं इसमे कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। जोकि शरीर के लिए हानिकारक होते है, और जिसके चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोगों को जितना हो सके इसके सेवन से बचना चाहिए। 

  • मीट के सेवन से बचें

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को मीट से परहेज करने की सलाह दी जाती है। हालांकि मीट में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन प्रोटीन के साथ ही इसमें वसा की मात्रा भी अधिक होती है। जोकि कोलेस्ट्रॉल का कारण बनती है। इसलिए मीट जैसे कि मछली, कलेजी, सुअर का मांस आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। 

  • पिज्जा, बर्गर आदि का सेवन कम करें

कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आपको जंक फूड जैसे कि पिज्जा, बर्गर आदि के सेवन पर रोक लगानी पड़ेगी। क्योंकि इनका लगातार सेवन आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। क्योंकि इन पदार्थों में वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए कॉलोस्ट्रॉल बढ़ने पर जितना हो सके उतना इन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। 

ऐसा क्या खाये जिस से कोलेस्ट्रॉल कम हो जाये?

कॉलोस्ट्रॉल के बढ़ने पर निम्नलिखित चीजों का सेवन करें। यह चीजें आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियत्रिंत करने का काम करता है। 

  • हाई फाइबर वाले फल

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए हाई फाइबर वाले फल जैसे कि सेब, नाशपति, बेरीज आदि का सेवन करें। 

इसी के साथ यह फल प्रोटीन से भी भरपूर होते है। जोकि शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होते है। 

  • जैतून का तेल का करें प्रयोग

तेल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का सबसे ज्यादा काम करता है। जिससे की सब्जियां बनाई जाती है। लेकिन किसी भी साधारण तेल की जगह जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। क्योंकि यह शरीर के लिए बेहद ही फायेदमंद साबित होता है, और यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी नियत्रिंत करने में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है।

  • साबुत अनाज का करें सेवन

कोलेस्ट्रॉल के रोगी के लिए साबुत अनाज बेहद ही फायदेमंद है। इसी के साथ फल, हरी सब्जियां भी कोलेस्ट्रॉल को नियत्रिंत करने में मदद करती है। क्योंकि इन पदार्थों में फाइबर होता है जोकि सेहत के लिए अच्छा होता है। 

  • अलसी के बीजों का करें सेवन

अलसी के बीच काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते है। इसके लिए साबुत अलसी के बजाए इसको पीस कर इस्तेमाल करें। इसलिए जब भी खाना खाएं तो उसमें एक चम्मच अलसी का पीसा हुआ पाउडर मिला लें। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपको इसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा, और आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियत्रिंत होगा। 

निष्कर्ष:

कोलेस्ट्रॉल की बीमारी आजकल बेहद आम बन चुकी है। लकिन यह जितनी आम है, उतनी ही खतरनाक भी। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना मतलब दिल की बीमारी का खतरा। इसलिए कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे लोगों को अपने खाने-पीने पर पूरा परहेज रखना चाहिए। इसलिए इस आर्टिकल में हमने कुछ ऐसी चीजें बताई है जिनके सेवन से आपको जितना हो सके उतना बचना चाहिए। इसी के साथ इसमें यह भी बताया गया कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए। इनकों नियमित रूप में अपने आहार में शामिल करके आप निश्चय ही कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है। लेकिन इन सब चीजों को प्रयोग करने से पहले एक बार अपने किसी चिकित्सक या फिर किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *